ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा के कोचिंग जाने के दौरान लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सलेमपुर निवासी चूल्हाई राय ने लालगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री लालगंज के पोझिया गांव में नाना के घर रहकर पढ़ाई करती थी। 22 जनवरी 2026 की सुबह करीब 6 बजे वह लालगंज ब्लॉक रोड स्थित कोचिंग के लिए निकली थी,