महाराजगंज: हरदोई गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
30 नवंबर रविवार रात्रि 9:00 बजे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइक सवार किसी बाजार से मुर्गी का मटन बेचने का कार्य करते है। जो वापस घर जा रहे थे।