दातागंज: दातागंज पुलिस ने ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को गंगा एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया
बुधवार दोपहर 3 बजे दातागंज पुलिस ने ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को मंगलवार देर रात्रि में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के अंडर पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मोनू प्रताप सिंह, शादाब हुसैन,गोबिंद कुमार, को पुलिस ने अलकत्ल स्वराज ट्रैक्टर सहित न्यायालय पेश किया है।