उदवंत नगर: बेलाउर में माँ काली प्रतिष्ठात्मक शतचंडी यज्ञ के लिए जलभरी का आयोजन हुआ
31 मार्च सोमवार 2 बजे माँ काली प्रतिष्ठात्मक शतचंडी यज्ञ को लेकर जल भरी का आयोजन हुआ। ठाकुर बाड़ी बेलाउर से श्रद्धांलु सर पर कलश लिए माता रानी के जय घोष के साथ निकले एवं बेलाउर सूर्य मंदिर के पास पहुंच वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ जल भारी कर वापस यज्ञ मंडप पहुंचे। योग का आयोजन फलाहारी बाबा के सानिध्य में किया जा रहा है।