कांकेर: जिले भर के स्कूलों में किया जा रहा न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन
Kanker, Kanker | Nov 29, 2024 प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्ता भोजन प्रदान करने हेतु न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है।कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश अनुसार जिले में अब तक 2650 स्कूलों में न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित कर 87163 बच्चों सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि ग्रामीण और अधिकारी कर्मचारियों को लाभान्वित किया गया है।