सरधना: मदारीपुर गांव में तालाब में डूबकर गन्ना समिति के चौकीदार संजय की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दौराला थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव स्थित एक तालाब को पार करने के प्रयास में एक व्यक्ति तालाब के पानी में डूब गया सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला जिसकी पहचान सकोती गन्ना समिति के चौकीदार संजय के रूप में हुई पुलिस ने संजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया