भिवानी: समीक्षा बैठक में डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को दिए ज़रूरी निर्देश
डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के डीआरडीए सभागार में सीईटी की तैयारियों को लेेकर जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी की सीईटी यानि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना।