झांसी: प्रेमनगर में पुलिस पर पथराव करने वाला आरोपी घर में बंद, पुलिस बाहर खड़ी, बोला- मैं कोर्ट जाऊंगा
Jhansi, Jhansi | Mar 9, 2026 प्रेमनगर में पुलिस पर पथराव करने वाला आरोपी घर में बंद, बाहर पुलिस खड़ी है बोला-मैं कोर्ट जाऊंगा, पर पुलिस के हाथ नहीं आऊंगा दरअसल झांसी में पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए तीन दिन से घर में बंद है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भी घर के बाहर डटी हुई है। आरोपी का कहना है कि वह पुलिस के साथ कोर्ट नहीं जाएगा।