आगरा: एएसआई के आदेशों के बावजूद परिसर में धार्मिक गतिविधि जारी, ताज के गार्डन में युवक का नमाज़ अदा करना कैमरे में कैद
Agra, Agra | Oct 31, 2025 सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक ताजमहल के गार्डन में नमाज़ अदा करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होते ही ताजमहल प्रशासन और एएसआई के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुवार का है, जिसमें साफ तौर पर युवक ताजमहल के मुख्य गुंबद की ओर मुंह करके गार्डन में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।