इल्म की रौशनी ट्रस्ट के द्वारा यतीम, विधवा, बुजुर्ग को लगातार यथासंभव सहारा देने का काम किया जा रहा है। रमज़ान उल मुबारक के पाक महीने में इल्म की रौशनी ट्रस्ट ने ज़िला बोकारो के कुन्दा, ललपनिया, अइयर, जहारलोंग और रामगढ़ के रतवे, जमुआ, कुज्जु, फुलसराय, डुमरबेरा, चुम्बा, लईयो तथा हज़ारीबाग के चुलहाबेरा, वासरी कालोनी में बीस परिवारों के बीच राशन वितरण किया।