रानी दहरा जलप्रपात से बरामद महिला की लाश केस में कवर्धा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि महिला का मर्डर उसके साथी ने किया. पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध और आपसी विवाद की वजह सामने आई है.