पहरा में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस ने घर से देशी शराब बरामद किया। वारंटी विजय चौधरी उर्फ झंडू चौधरी व उसकी पत्नी कारी देवी को हिरासत में लिया। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि पहरा में फरार चल रहे वारंटी की गिरफ्तारी के लिए घर पर छापेमारी करने गये पुलिस बल ने तलाशी के दौरान 14 लीटर शराब बरामद किया। शराब कारोबार में संलिप्तता के पति व पत्नी को जेल भेज दिया गया।