बहराइच: उत्थान ऑडिटोरियम में आयोजित वृहद रोजगार मेले में प्रभारी मंत्री ने चयनित लाभार्थियों को बांटे जॉब ऑफर लेटर
गुरुवार को कपूरथला स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री और जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री ने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ 10 लाभार्थियों को जॉब ऑफर लेटर और 6 लाभार्थियों को डेमो चेक, टूल किट तथा स्वीकृति पत्र का वितरण किया।