बीघापुर: मलौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दो लोग घायल
Bighapur, Unnao | Jan 20, 2026 थाना बिहार अन्तर्गत बिहार मौरावा मार्ग पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें शौ बेड शैय्या बीघापुर रिफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के बिहार मौरावा मार्ग पर मलौना के पास बने अंडरपास के निकट अज्ञात वाहन से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।