नरसिंहपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट स्कूल के पास मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस
उत्कृष्ट स्कूल के पास प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ नगर की वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति रही और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए संदेश दिया गया। बता दे कि हर साल दुनिया भर में 7 अप्रैल के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं।