कांके: धुर्वा स्थित एचईसी के कर्मचारी बकाया वेतन भुगतान को लेकर कर रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल, एचईसी मुख्यालय के बाहर की नारेबाजी
Kanke, Ranchi | Jan 23, 2024 धुर्वा स्थित एचईसी के कर्मचारी अपने बकाया वेतन भुगतान को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारी के द्वारा एचईसी मुख्यालय के बाहर मंगलवार को एचईसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. बता दें कि कर्मचारियों ने एचईसी के तीनों प्लांट में तालबंदी कर रखी है, जिससे करोड़ों का वर्क आर्डर फंस गया है और प्लांटों में उत्पादन ठप हो गया है।