तमिलनाडु के इरोड जिले में बंधवा मजदूरी की स्थिति में फंसे भीमपुर ब्लॉक के 24 आदिवासी मजदूर को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद मुक्त कराकर बुधवार रात 11:00 बजे बैतूल लाया गया जहां प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूदगी में उन्हें रिसीव किया गया और देर रात बस से उनके गांव भेज दिया गया।