कलान: राम गंगा में नहाने गए युवक का 36घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग।अपनी ननिहाल में आया था किशोर।
शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र केराम गंगा में डूबे किशोर का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कर रही है, लेकिन गंगा में पानी अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चल पा रहा है। बेटे के इंतजार में परिवार के लोगों की आंखे पथरा गईं हैं। बरेली के ढका निवासी सरला का बेटा शनी राम गंगा में डूब गया।