मथुरा: बाल रामलीला के तहत धर्म और अत्याचार रूपी रावण का श्री राम ने किया वध, श्री राम के जय घोष के साथ रामजी की उतारी आरती
श्री बाल लीला कमेटी के तत्वाधान में चल रहे पुरातन एवं परंपरागत रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को गऊघाट स्थित यमुना मिशन ग्राउंड पर रामलीला मंचन का आयोजन किया गया लीला में पहले कुंभकरण वध और अहिरावण वध का मनमोहक बध हुआ उसके बाद विशाल काय दशानन का वध किया गया जय श्री राम के जय घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया समिति ने भगवान राम की आरती उतारी