प्रयागराज: राज नर्सिंग होम के हाउस टैक्स को ठीक करने के नाम पर ₹70000 मांग की जिसका वीडियो हुआ वायरल
नगर निगम जोन 3 में कर विभाग के राजस्व निरीक्षक आदिशक्ति मिश्रा द्वारा अपने प्राइवेट व्यक्ति सुभाष नामक व्यक्ति के माध्यम से राज नर्सिंग होम के हाउस टैक्स को ठीक करने के नाम पर ₹70000 मांग की जिसका वीडियो वायरल हुआ। राज नर्सिंग होम के प्रोपराइटर डॉ मुकुल सिंह द्वारा थाना जॉर्ज टाउन में सुभाष और आदिशक्ति मिश्रा के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।