खगड़िया: शहर के रेलवे ओवरब्रिज के पास अवैध वसूली के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन
शहर के रेलवे ओवरब्रिज के निकट दर्जनों ई रिक्सा चालकों ने रविवार 3:00 बजे प्रदर्शन किया। ई रिक्सा चालकों ने कहा कि उनलोगों से अनावश्यक ही शहर के दो सेतीन जगहों पर पार्किंग के नाम पर पैसे कीवसूली की जाती है। इधर प्रदर्शन कर रहे पप्पू पासवान ने कहा कि जब वे लोग अपने ई रिक्सा को लेकर सीधा आवागमन करते हैं तो ऐसे में वे लोग पार्किंग का पैसा क्यों देंगे।