पीपलखूंट थाना क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय पीपलखूंट के पीछे स्थित पावटी पाड़ा के वन क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख महाविद्यालय स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग के तेजी से फैलने की आशंका