गोला: नरईचपार गाँव में जेवर साफ करने के बहाने जेवरात का बैग लेकर फरार हुए 2 लोगों को उरुआ पुलिस ने भरवलिया से दबोचा
Gola, Gorakhpur | Oct 24, 2024 बीते सोमवार को नरईचपार गाँव में पहुँचकर खिरकीटा दुबे गाँव के शमीम और शैयद ने एक महिला के घर जाकर जेवर साफ करने के बहाने उसके सभी जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद उरुआ पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को भरवलिया रोड पर पंडितान ओला मोड़ के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी गुरुवार की देर शाम करीब 5:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी।