देवेंद्रनगर: जिले में कपड़ा व्यापारी दीपावली पर कम व्यापार से परेशान, ऑनलाइन शॉपिंग एप को बताया कारण
पन्ना के कपड़ा व्यापारी इस दीपावली पर व्यापार में कमी को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग एप्स के आकर्षक ऑफर्स और बढ़ती महंगाई ने ग्राहकों को दुकानें छोड़कर ऑनलाइन शॉपिंग की ओर मोड़ दिया है, जिससे उनके व्यापार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सलेहा में आज हुई चर्चा के दौरान व्यापारियों ने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की