इटकी (रांची): तुरगुरु टिकरा टोली के 30 वर्षीय युवक अफसर अंसारी की संदेहास्पद मौत के बाद आज इटकी थाने में भारी बवाल हुआ। परिजनों ने गांव के ही रिंकू नामक युवक पर नशीले पदार्थ में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। 19 फरवरी को स्टेशन मैदान में बेहोश मिले अफसर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। आज पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ थाने घेरा