टोंक: कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई
आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई समन्वय समिति के नोडल अधिकारी व बीसलपुर परियोजना देवली के अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूपेंद्र यादव ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत समिति से एक ग्राम पंचायत का चयन हुआ है।