मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी महिला हुई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कासगंज जिले के ग्राम बलदेव की रहने वाली राधा देवी पत्नी राजकुमार बच्ची को दवा दिलवाने के लिए मैनपुरी बाइक से आ रही थी। तभी कुरावली थाना के पास वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका डॉक्टरो के द्वारा उपचार किया जा रहा है।