बांका: शादी के लिए किशोरी का अपहरण, माता-पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया
Banka, Banka | Mar 31, 2026 बांका जिले के एक गांव से शादी के नियत से बहला फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने पहले तो खोजबीन की। जब किशोरी का सुराग पता नहीं चला तो मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे किशोरी के माता-पिता थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए भतुआचक गांव के गोलू कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।