मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहठी मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। कमालपुर गांव के पास कुत्तों के झुंड ने अचानक पीछा कर लिया, जिससे घबराकर युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।