मावली: घासा पंचायत के धोली मंगरी में सांसद खेल महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, भाजपा नेताओं ने लिया भाग
Mavli, Udaipur | Oct 8, 2025 उदयपुर जिले की घासा पंचायत के धोली मंगरी में सांसद खेल महोत्सव में बुधवार शाम 7 बजे तक कई खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस आयोजन में विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता सरपंच सालवी ने की। विशिष्ट अतिथियों में मावली प्रधान नरेंद्र चंडालिया मौजूद थे।