हजारीबाग में मंगलवार देर शाम गाजे-बाजे के साथ रामनवमी का पहला मंगला जुलूस निकाला गया। लगभग एक दर्जन से अधिक अखाड़ों के जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर स्थान पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना की गई। जुलूस के दौरान रामभक्तों का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।