आरा: उजियार टोला मोहल्ला में गांगी नदी में डूबने से एक मजदूर की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 19, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला मोहल्ला में शुक्रवार की शाम गांगी नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला वार्ड नंबर चार निवासी स्व.शिव मंगल प्रसाद के 59 वर्षीय पुत्र बाबू लाल प्रसाद हैं एवं वह पेशे से मजदूर थे।