गभाना: मसुदाबाद में 2 बाइकों की टक्कर, एक बाइक पर सवार बुजुर्ग व्यक्ति और महिला अधिवक्ता घायल, बुजुर्ग को अस्पताल भेजा गया
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के मसूदाबाद चौराहे के निकट की है।जहां दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में एक बाइक पर सवार बुजुर्ग व्यक्ति और उसके साथ बैठी महिला अधिवक्ता घायल हो गए।लोगों की मदद से बुजुर्ग व्यक्ति को उपचार के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।