बीना: ग्राम सेमरा गनपत में फांसी पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका
Bina, Sagar | Sep 23, 2025 40 वर्षीय करतार पिता हरिभाउ सिंह दांगी निवासी सेमरा गनपत जो सोमवार सुबह घर से खेत पर घास काटने के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा सोमवार से ही ग्रामीण व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। वहीं मंगलवार सुबह खेत में घने पेड़ों के बीच फांसी के फंदे पर शव झूलता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।