कोईलवर अंचल सभागार में शनिवार को जमीन संबंधित विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 7 मामले पहुंचे, जिनमें से 6 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामले को आगे की कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया। राजस्व अधिकारी राजभूषण सिंह की अध्यक्षता में दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार संपन्न हुआ।