शाहजहांपुर।कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा को कार सवार युवक द्वारा सरेराह रोककर इंस्टाग्राम आईडी मांगने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद सदर पुलिस को तहरीर दी गई।