चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जलालगढ़ स्थित संतोषी मां मंदिर में महानवमी की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो रही है। नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन महानवमी के रूप में मनाया जाता है, जो मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप को समर्पित होता है।