मछलीशहर: विकासखंड मछली शहर के ग्राम बामी निवासी सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत।
ग्राम बामी निवासी आशा देवी 48 वर्ष पत्नी रामकुमार सरोज का निधन बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को करीब 4:00 बजे हो गया। स्वजनों ने बताया कि 24 जनवरी को मडियाहू दवा लेने हेतु अपने पुत्र रोहित के साथ बाइक से गई थी ।वापस आते समय शाल बगल से गुजर रहे साइकिल में फंसने के कारण वह गिर गई थी, और गंभीर चोट लग गई थी।