बांका: बाल मजदूरी मामले में आरोपी विजय नगर मोहल्ला से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Banka, Banka | Feb 10, 2026 बांका थाना क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ला से पुलिस ने बाल बजदूरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान धन्नी कुमार साह के रूप में हुई है। मंगलवार करीब 12 बजे आरोपी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध कोर्ट से निर्गत किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।