कोईलवर थाना कांड संख्या 170/18 दिनांक 08 मई 2018 से जुड़े चोरी के मामले में पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज कुमार उर्फ धीरज गोंड, निवासी बीरमपुर थाना गीधा, जिला भोजपुर के रूप में हुई है। कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र ने शुक्रवार की शाम लगभग 7:00 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी दी है।