लोहरदगा: डीएआईटी मैदान चीरी में जिला स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, विजयी टीमें राज्य स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड के निर्देश के आलोक में झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के तत्वाधान में खेलो झारखंड अंतर्गत मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का जिला स्तरीय आयोजन डायट मैदान, चीरी में आयोजित किया गया।