पाटी: विश्व दिव्यांग दिवस पर BRC कार्यालय पाटी में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Pati, Barwani | Dec 2, 2025 राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिलेभर में मनाए जाने वाले विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड स्तर पर दिव्यांग बच्चों के लिए खेल गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन BRC कार्यालय प्रांगण पाटी में हुआ। जिसमें रंगोली,चित्रकला,मेंहदी,कुर्सी दौड़,नींबू रेस,100 मीटर दौड़, जैसी प्रतियोगिता आयोजित हुई। समापन पर पुरस्कार वितरण भी किया गया