कायमगंज: नवाबगंज क्षेत्र में बघार पुल के नीचे मिला युवक का शव, बाइक पुल के नीचे पेड़ पर टंगी मिली, पुलिस जांच में जुटी
थाना नवाबगंज क्षेत्र में बघार पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला।स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी राजीव पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई। वह अखबार बांटने का काम करता था।उसकी बाइक भी पुल के नीचे पेड़ पर टंगी मिली।सूचना मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। पुलिस ने शवका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया