कटनी नगर: कटनी में मील के पत्थर से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, दो युवक हुए घायल; ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती
एनकेजे थाना अंतर्गत सुरखी टैंक के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक मील के पत्थर से टकरा कर घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम 5:30 मिनट पर घटित हुई। दोनो घायलों को स्थानीय लोगों की सूचना पर हाईवे एबुलेंस 1033 से जिला अस्पताल लाया गया जहां घायलों का इलाज जारी है।