कटनी नगर: बड़वारा के मुहास गांव में जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की हालत, ज़िला अस्पताल से जबलपुर ले जाते समय हुई मौत
जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत मुहास गाँव मे एक युवक ने अपने घर पर आज शुक्रवार सुबह 11 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया परिजन गंभीर अवस्था मे युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे थे जहां से गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा युवक को जबलपुर रेफर किया गया था। रास्ते मे स्लीमनाबाद के पास आज शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे रास्ते मे युवक की मौत हो गई।