बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के दिल्ली हाइवे पर कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। वही दातागंज तहसील के किसान के शोषण को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु ने बुधवार दो बजे के आसपास मालवीय आवास गृह पर जाकर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू भानु के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने बताया कि उन्होंने इन समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।