कर्पूरीग्राम थाना के आधारपुर गांव में वार्ड संख्या ग्यारह मे जमीनी विवाद में शुक्रवार की शाम पट्टीदारों ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर पिता-पुत्र को जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने जख्मी को इलाज में भेजा। जख्मी की पहचान गांव के तुलसी महतो चंदन कुमार रूप में हुई।