जौनपुर: सर्राफा एसोसिएशन ने 2 दिन के अंदर घटना के खुलासे की की मांग पुलिस ऑफिस में पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
शुक्रवार को जौनपुर सर्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी ने पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा से मिलकर पत्रक सौंपा। कहा कि शाहगंज और पट्टी नरेंद्रपुर में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर कार्रवाई करते हुए सजा का पैरवी किया जाए और अपराधियों को दो दिनों के अंदर गिरफ्तार कर खुलासा कराया जाए ।घटना में लूट गया माल पूर्णरूप से बरामद कराया जाए