रायबरेली: बेलाखारा में बंटवारे का मुकदमा खारिज होने के बाद भी विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य रुकवाने को लेकर, डीएम से लगाई गुहार
भदोखर थानाक्षेत्र के बेलाखारा गांव में,शनिवार को पीड़ित पक्ष,महेश प्रसाद द्वारा अपनी जमीन पर निर्माण करवाया जा रहा था।जिसको लेकर पीड़ितों ने बताया कि,विपक्षी फर्जी स्टेट का हवाला देकर उनके निर्माण कार्य को पुलिस बुलवाकर रुकवा दिया,जबकि उप जिलाधिकारी कार्यालय से उनका निर्माण करने का आदेश जारी किया गया था।फिर भी दबंगई के बल पर कार्य रुकवाया जा रहा है।