आगरा: हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे नौ अभियुक्त आहूजा सेटरिंग कटघर के पास से गिरफ्तार
Agra, Agra | Jun 30, 2024 थाना लोहा मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इन्हें आहूजा सेटरिंग कटघर के पास से गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 84800 की नगदी, 6 मोबाइल फोन, 1 स्कूटी एवं 2 मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।